राष्ट्रीय खेलों में क्या इस बार मध्य प्रदेश होगा 100 के पार?

26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा में होंगे 37वें राष्ट्रीय खेल खेलपथ संवाद ग्वालियर। गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश का 100 के पार पदकों का लक्ष्य होना चाहिए क्योंकि एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। चीन में हुए एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश के शूटर ऐश्वर्य.......

हरियाणा के सभी कॉलेजों में खुलेंगे योग क्लब

योग शिक्षा पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल  खेलपथ संवाद रोहतक। योग को बढ़ावा देने और युवाओं को खुद को फिट रखने व योग व्यायाम करने के लिए प्रेरित करने के लिए राज्यभर के सभी विश्वविद्यालयों, सरकारी, सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में योग क्लब खोले जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में योग क्लब खोलने के संबंध में हरियाणा योग आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  उच्च शिक्षा विभाग (ड.......

कांग्रेस सरकार बनी तो ‘पदक लाओ,पद पाओ’ नीति फिर होगी लागू: दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद ने किया एशियन गेम्स में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान खेलपथ संवाद रोहतक/सोनीपत। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 19वें एशियन गेम्स में हॉकी में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को उनके गांवों में जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ‘पदक लाओ,पद पाओ’ नीति फिर से लागू होगी। कांग्रेस सांसद ने हॉकी खिलाड़ी दीपिका सहरावत और सुमित को सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दीप.......

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जमाई धाक

10 स्वर्ण सहित कुल 33 पदक जीते, सरकार देगी आर्थिक प्रोत्साहन हरियाणा के खाते में दस स्वर्ण पदक, छह रजत और 17 कांस्य पदक खेलपथ संवाद हिसार। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के हिसार में आयोजित 'हरियाणा कृषि विकास मेले'में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रविवार को चीन में समाप्त हुए 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। चीन में सम्पन्न हुए 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खि.......

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का एशियाई खेलों में कमाल

सात स्वर्ण सहित 23 पदक जीतने वाले खिलाड़ी होंगे मालामाल खेलपथ संवाद लखनऊ। हांगझोऊ (चीन) में सम्पन्न हुए 19वें एशियाई खेलों में भारत ने जहां पहली बार पदकों का शतक लगाया वहीं उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 पदक जीते। इन पदकों में सात स्वर्ण, आठ रजत तथा आठ कांस्य पदक शामिल हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के 36 खिलाड़ी एशियाई खेलों में शिरकत करने गए थे। मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने दो पदक जीते जिनमें एक स्वर्ण.......

एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते खेलपथ संवाद भोपाल। चीन के हांगझोऊ में सम्पन्न 19वें एशियन गेम्स में निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह के बेजोड़ प्रदर्शन (दो स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य) के बाद मध्य प्रदेश ने एक दर्जन पदकों पर कब्जा जमाया। एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  इस बार मध्य प्रदेश अकादमी के निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शूटिंग में म.......

सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप पर हरियाणा का कब्जा

सचिन सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी रहे फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराया खेलपथ संवाद नरवाना। पहली नोर्थ जोन सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हरियाणा की टीम ने जीत ली है। नरवाना के हॉकी कोच डॉ. संदीप गोयत व रविन्द्र श्योकंद ने बताया कि एक अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक झांसी (उत्तर प्रदेश) में पहली नोर्थ जोन सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टी.......

एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

8 गोल्ड मेडल जीतकर तोड़े 72 साल के सभी रिकॉर्ड खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। चीन में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का जलवा रहा। वहीं पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 72 साल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदक जीते। इससे पहले पंजाब के खिलाड़ियों ने 1951 में नई दिल्ली में 15 पदक जीते थे। हांगझोऊ में सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने जहां अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्.......

पदक विजेता बहन-भाई का शानदार स्वागत

नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप में जीते सोना-कांसा खेलपथ संवाद समालखा। रोहतक में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप के पदक विजेता बहन-भाई का शनिवार को हथवाला गांव में भव्य सम्मान किया गया। हथवाला गांव की पहलवान अनुष्का त्यागी ने स्वर्ण व उसका भाई विनायक त्यागी ने कांस्य पदक हासिल किया। समालखा पुराने बस अड्डा पर दोनों खिलाड़ियों के स्वागत में हुजूम उमड़ पड़ा। यहां दोनों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। दोनों पदक विजेता बहन अनुष्का.......

अहमदाबाद में लखनऊ की बेटियों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक

पंखुड़ी और रुद्राक्षी अब एसजीएफआई में दिखाएंगी जलवा खेलपथ संवाद लखनऊ। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस बात को सिद्ध किया है लखनऊ की होनहार ताइक्वांडो बेटियों पंखुड़ी वर्मा और रुद्राक्षी मिश्रा ने। अहमदाबाद में हुई आईसीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में इन दोनों बेटियों ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल कर ल.......